प्रयागराज, फरवरी 21 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर परिषदीय शिक्षक ड्यूटी करने नहीं पहुंच रहे हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरएन विश्वकर्मा ने प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर और कौशाम्बी के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा में लगी है उनकी उपस्थिति सुनिश्चत कराएं। जो शिक्षक विभागीय आदेश की अवहेलना करते हैं उनके विरूद्ध नियमानुसार विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए सूचित भी करें। जेडी ने लिखा है कि परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण में अक्सर देखने को मिल रहा है कि केन्द्रों पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक उपस्थित नहीं होते। इससे परीक्षा कराने में केन्द्र व्यवस्थापकों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति अत्यन्त खेदजनक है तथा शिक्षकों के स्पष्ट रूप से उच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.