प्रयागराज, फरवरी 13 -- प्रयागराज। 18 फरवरी से शुरू हो रही 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र-छात्राओं के मन में अनेक प्रकार की जिज्ञासाएं, संदेह और थोड़ा बहुत भय भी हो सकता है। ऐसे में यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है तनाव लेने की बजाय अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास देने की कोशिश करें। एक सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम से निश्चित रूप से इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर पाठ्यक्रम एवं मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध है, उनसे सहायता ले सकते हैं। इंटरनेट इस समय आपका बहुत अच्छा मित्र हो सकता है जब आप इसका उपयोग सीमित अवधि के लिए और पूरी सावधानी के साथ करें। ध्यान रखें कि मनोरंजन के लिए आगे भी आपके पास बहुत समय है परंतु इस समय आपको इंटरनेट का प्रयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.