अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बोर्ड परीक्षाओं का महाकुंभ 12 फरवरी से आरंभ हो रहा है। 12 फरवरी से आईसीएसई, 17 फरवरी से सीबीएसई और 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आरंभ हो रही है। एक ओर आईसीएसई में 700 के करीब छात्र छात्राएं शामिल होंगे। वहीं सीबीएसई में 12 हजार और यूपी बोर्ड में 1.04 लाख छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में जनपद में सात केंद्र होंगे। बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से आरंभ होंगी, पर अलीगढ़ जनपद में 13 फरवरी को पहला कराया जाएगा। हाई स्कूल में सात केंद्रों पर 419 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं इंटर में करीब 263 छात्र छात्राएं शामिल होंगी। परीक्षा के प्रश्न पत्र स्कूल बैंक तक पहुंच गए है। परीक्षा के दिन ही प्रश्नपत्र को सुपरवाइजर और बैंक मैनेजर कैमरे की निगरानी में निक...