सीतापुर, फरवरी 5 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के 146 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा के दौरान होने वाली हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। स्ट्रांग रूम से लेकर संकलन केंद्रों तक प्रश्न पत्रों की कड़ी निगरानी की जाएगी। निगरानी के लिए स्ट्रांग रूम व संकलन केंद्रों पर 24 घंटे सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही तीसरी आंख, यानि सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा किसी भी स्थिति में यदि प्रश्न पत्र लीक होता है, तो रिजर्व प्रश्न पत्रों से परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं रखी जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.