गाजीपुर, फरवरी 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। 18 फरवरी से 196 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होगी। नकलविहीन और शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए हर बिंदुओं पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दुरुस्त किया जा रहा है। पहली बार परीक्षा केंद्रों पर सभी विषय के पेपर के रिजर्व सेट रखे जाएंगे। ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति पर इनका प्रयोग किया जा सके। वहीं इस बार कॉपी ए 4 पोट्रेट साइज में होंगी। ताकि पिछले साल की कॉपियों का प्रयोग न किया जा सकेगा। बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बोर्ड परीक्षा की हर तैयारियों की जानकारी संबधित अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक में ली। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से आयोजित करायी जाय। उन्होंने परीक्षा से जुड़े अधिकारिय...