मैनपुरी, फरवरी 6 -- किशनी। बोर्ड परीक्षा को लेकर नगर में संचालित चौ. देवीदयाल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को इंटर एवं हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को जूनियर विद्यार्थियों द्वारा विदाई पार्टी का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव एवं विद्यालय संस्थापक व प्रबंधक अवधेश यादव ने प्रतिभाग किया और परीक्षार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षा में सभी छात्र-छात्राएं मेहनत व लगन से परीक्षा देकर विद्यालय का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में प्रबंधक मुकुल यादव, प्रधानाचार्य गौरव शाक्य, आलोक यादव, बॉबी यादव, रवि कश्यप, वीरेंद्र कुमार, ध्रुव यादव, अखिलेश कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। गोवर्धन लीला का श्रद्धालुओं को सुनाई कथा किशनी। ग्राम रठेह स्थित राधाकृष्ण मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भ...