प्रयागराज, दिसम्बर 5 -- प्रयागराज। मनोविज्ञानशाला उत्तर प्रदेश की ओर से 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए मानसिक तनाव और परीक्षा भय से निपटने के लिए नि:शुल्क परामर्श सेवा शुरू की गई है। टोल फ्री नंबर 1800-180-5311 पर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक छात्र व अभिभावक परामर्श ले सकते हैं। नींद न आना, घबराहट, डर, आत्मविश्वास की कमी जैसी समस्याओं का समाधान विशेषज्ञ करेंगे। छात्र सीधे कार्यालय आकर भी परामर्श ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.