शामली, फरवरी 17 -- बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने और उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना के उद्देश्य से शहर के सेट आरसी कान्वेंट स्कूल के शिक्षकों द्वारा परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं को दही-शक्कर खिलाई गई।शिक्षकों ने पुष्पवर्षा कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। शिक्षकों ने बताया कि दही-शक्कर खिलाने की परंपरा भारतीय संस्कृति में शुभ मानी जाती है, जो मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का प्रतीक है। परीक्षा से पूर्व इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों का तनाव कम होता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। स्कूल मैनेजर मीनू संगल ने अभिभावकों से अपील की कि वे परीक्षा के दौरान बच्चों से नियमित संवाद बनाए रखें, उनकी तैयारी पर ध्यान दें और उनका मनोबल बढ़ाते रहें। मौके पर अभिषेक वर्मा, गौरव अग्रवाल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.