रामनगर, जुलाई 2 -- रामनगर, संवाददाता उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने साल 2026 में होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए परीक्षा आवेदन पत्र व शुल्क जमा करने की तिथि जारी कर दी है। संस्थागत छात्राओं के लिए 31 जुलाई और व्यक्तिगत के लिए 14 अगस्त अंतिम तिथि तय की गई है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र अग्रसारित कराने की अंतिम तिथि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 24 अगस्त होगी। बुधवार को बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल में परीक्षा शुल्क संस्थागत विद्यार्थी के लिए दो सौ रुपये और व्यक्तिगत के लिए छह सौ रुपये रखा गया है। इंटरमीडिएट में संस्थागत छात्र को साढ़े तीन सौ रुपये और व्यक्तिगत छात्रों के सात सौ रुपये जमा करने होंगे। अंक तालिका शुल्क दोनों कक्षाओं में दस रुपये रखा गया है। अग्रसारण शुल्क हाईस्कूल व इंटरमीडिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.