मैनपुरी, फरवरी 5 -- यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। जिले के 93 परीक्षा केंद्रों पर 93 केंद्र व्यवस्थापक और 93 ही अतिरिक्त (बाह्य) केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। इन केंद्र व्यवस्थापकों की आज विभाग बैठक लेगा। इस बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं, प्रश्नपत्रों को कैसे वितरित करना सहित प्रत्येक गतिविधि की जानकारी दी जाएगी। उधर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी कार्यालय पहुंच गए। जिनका गुरुवार से वितरण शुरू करा दिया गया। यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा शुरू होने से पहले विभाग सभी तैयारियों को पूरा कर रहा है। जनपद में 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर 93 केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए हैं। ये केंद्र व्यवस्थापक जो परीक्षा केंद्र बने हैं उनके प्रधानाचार...