बागपत, फरवरी 16 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की बोर्ड परीक्षा परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसमें शामिल होने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपने स्कूल के शिक्षक एवं प्रिंसिपल से बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। सभी शिक्षक यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड प्राप्त करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी की जांच अच्छे से कर लें। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर द...