भदोही, फरवरी 24 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को दोनों पालियों में बड़ी परीक्षाएं सम्पन्न हुई। इस दौरान पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 2138 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह अंग्रेजी की परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित रहे। किताब पढ़ने के कारण पेपर अच्छा होने की उम्मीद जताई। बता दें कि जिले में 18 फरवरी से 94 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। पहले दिन हिंदी की परीक्षा होने के बाद दो से तीन दिन सामान्य विषयों की परीक्षा हुई। सोमवार को दोनों पालियों में बड़ी परीक्षा होने से शिक्षा विभाग से लेकर प्रशासनिक अफसर अलर्ट रहे। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी में पंजीकृत 24 हजार 918 छात्र-छात्राओं में 23...