संभल, जनवरी 29 -- जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी, नकलविहीन और सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए परिषद की ओर से इस बार कड़ी और अत्याधुनिक निगरानी व्यवस्था लागू की जा रही है। परीक्षा के दौरान जिले के सभी परीक्षा केंद्र पूरी तरह ऑनलाइन रहेंगे और उनकी निगरानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कैमरों से की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्र जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से जुड़ी रहेगी, जहां से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। जिले में 77 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 51 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मुख्य गेट से लेकर परीक्षा कक्ष तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हर केंद्र पर प्रवेश द्वार, बरामदे, स्ट्रांग रूम औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.