संभल, मार्च 9 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में शनिवार को हाईस्कूल की गृहविज्ञान व कंप्यूटर तथा इंटर की रसायन विज्ञान समेत अन्य विषयों की परीक्षा हुई। द्वितीय पारी में हुई इंटर की रसायन विज्ञान में 1103 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि प्रथम पारी में हाईस्कूल की गृहविज्ञान में 446 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआईओएस दफ्तर में बने कंट्रोल रूम से परीक्षाकेंद्रों की निगरानी की गई। इसके अलावा सचल दस्ते भी सक्रिय रहे। शनिवार को पहली पारी में 73 परीक्षाकेंद्रों पर हाईस्कूल की गृहविज्ञान व इंटर की अन्य विषयों की परीक्षा हुई। इसमें हाईस्कूल में पंजीकृत 9190 परीक्षार्थियों में 8744 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 446 गैर हाजिर रहे। वहीं इसी पारी में ही इंटर की अन्य विषयों की परीक्षा में पंजीकृत 182 परीक्षार्थियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.