बागपत, फरवरी 10 -- बागपत। बोर्ड परीक्षा में में कड़े बंदोबस्त रहेंगे। शासन और प्रशासन की ओर से सुरक्षा अभेद किला तैयार किया जाएगा। वहीं प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए क्विक रिस्पांस टीमे (क्यूआरटी) टीम का गठन किया जाएगा। रात के समय स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करेगी। 18 फरवरी से जिले में 37 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा शुरू हो जाएगी। 26 हजार से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजाम रहेंगे। ऐसे में नकल के साथ-साथ पर्चा लीक कराने वाले नकल माफिया व सोशल मीडिया पर पर्चा लीक की भ्रामक सूचना डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दौरान कहीं कोई अफवाह व पर्चा लीक होने की खबर सामने आती है, तो क्यूआरटी समय रहते नियंत्रण करेगी। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित किया जाएगा। बोर्ड से परीक्षा पर निगर...