रिषिकेष, अप्रैल 26 -- स्वामी दयानंद सरस्वती एससीपी इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बोर्ड के मेधावियों को स्वामिनी विद्या नंदा सरस्वती अवॉर्ड और नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वामी दयानंद सरस्वती एससीपी इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ समाजसेवी स्वामी श्रद्धानंद, दयानंद आश्रम के मैनेजर गुणानंद रयाल, प्रधानाचार्य सौरभ अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को स्वामिनी विद्या नंदा सरस्वती अवार्ड व नगद राशि से सम्मानित किया गया। जिसमें कक्षा-10 की श्रुति शास्त्री को सात हजार, अमन जखमोला को पांच हजार, इप्शिता भोई को तीन हजार तथा कक्षा- 12 के सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.