जौनपुर, जून 20 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत की बैठक गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय पर हुई। विकास कार्यो को लेकर होने वाली इस बैठक में प्रभारी ईओ विजय कुमार सिंह के अनुपस्थित रहने पर सभासदों ने कड़ी नाराजगी जतायी। चेयरमैन उम्मे रहिला की अध्यक्षता में हुई बैठक में पांच करोड़ 29 लाख 20 हजार रुपये खर्च करने के लिए योजना बनायी गयी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत एक करोड़, अंत्येष्टि स्थल के लिए 40 लाख, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 लाख व जल मूल्य के लिए चार लाख 80 हजार रुपये का बजट पास हुआ। इस पर सभी सभासदों ने अपनी स्वीकृति दी। बैठक में पिछली कार्यवाही पर पुष्टि की गई। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति, साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था नाली निमार्ण पर चर्चा करते हुए वरीयता के आधार पर काम करवाने की बात सभासदों ने कही। सभासद दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.