कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- नगर पालिका मंझनपुर कार्यालय में मंगलवार को बोर्ड की बैठक हुई। करोड़ों के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। घर-घर पानी पहुंचाने के अलावा रास्तों को जगमग करने के प्रस्ताव भी शामिल हैं। नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र फौजी व ईओ प्रतिभा सिंह ने सभासदों के साथ बैठक की। बैठक में निकाय सीमा के प्रत्येक वार्डों में इंटरलॉकिंग सड़क, सीसी रोड निर्माण व मरम्मत कार्य की आवश्यकता बताई गई। इतना ही नहीं अध्यक्ष ने बताया कि निकास सीमा के प्रत्येक वार्ड में जल निकासी के लिए नाली व नाला का निर्माण कराया जाएगा। लोगों को शुद्ध पेयजल मिले, इसके लिए मिनी नलकूप लगाए जाएंगे और पाइप लाइन बिछाई जाएगी। वार्डों में प्रकाश व्यवस्था के लिए हाई मास्ट और एलईडी स्ट्रीट लाइट, तिरंगा लाइट लगाई जाएंगी। वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नगर वासियों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.