सुपौल, फरवरी 3 -- निर्मली, एक संवाददाता। नगर पंचायत में शनिवार को सामान्य बोर्ड की बैठक का 9 वार्ड पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया। कोरम पूरा नहीं होने पर बैठक को स्थगित कर दिया गया। मुख्य पार्षद दुलारी देवी एवं ईओ शशिकांत कुमार ने शनिवार को नगर पंचायत के सामान्य बोर्ड की बैठक बुलाई थी। 12 वार्ड पार्षदों में सिर्फ तीन वार्ड पार्षद बैठक में शामिल हुए। इसके कारण बैठक का कोरम पूरा नहीं होने पर बैठक को स्थगित कर दिया गया। बैठक में अनुपस्थित उपमुख्य पार्षद सावित्री देवी, वार्ड पार्षद विशुनदेव महतो, विनित नाहर, करिश्मा कुमारी, अरविंद कुमार, रामराजी कुमारी, मनोज कुमार, गोपाल साह, मीरा कुमारी आनंद ने बताया कि नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा मनमानी रवैया, नगर पंचायत में विकासात्मक योजना में वार्ड पार्षदों की अनदेखी, बैठक में दिए गए प्रस्ताव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.