गोरखपुर, मार्च 12 -- हरपुर बुदहट, हिंदुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा (यूपी बोर्ड) की परीक्षा देने गई छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को बासगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले एक आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताते चले कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती स्थानीय इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। वह सोमवार को यूपी बोर्ड का पेपर देने कॉलेज गयी थी, लेकिन घर नहीं लौटी। लापता छात्रा के चाचा ने पुलिस को बताया कि बासगांव का रहने वाला शतिश पुत्र नंदलाल मेरी भतीजी को परेशान करता था, वही उसको ले गया है। पुलिस ने शतिश पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.