नई दिल्ली, फरवरी 20 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा गाजा के पुनर्निर्माण के लिए बुलाई गई 'बोर्ड ऑफ पीस' (Board of Peace) की पहली औपचारिक बैठक पाकिस्तान के लिए कूटनीतिक रूप से काफी असहज रही। वाशिंगटन में आयोजित इस हाई-प्रोफाइल बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ न केवल कूटनीतिक रूप से बल्कि सांकेतिक तौर पर भी किनारे नजर आए। इस नए घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अमेरिका की नई शांति योजना में पाकिस्तान की प्रासंगिकता कम होती जा रही है। बैठक के बाद जारी की गई आधिकारिक ग्रुप फोटो ने पाकिस्तान की वर्तमान कूटनीतिक स्थिति की एक धुंधली तस्वीर पेश की। सूत्रों के अनुसार, जहां राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो केंद्रीय भूमिका में थे, वहीं सऊदी अरब, कतर और इंडोनेशिया जैसे दे...