गोंडा, फरवरी 18 -- टिकरी, संवाददाता। सस्ते इलाज का झांसा देकर बिना डिग्री और जांच के दवाएं व इंजेक्शन लगाने वाले झोलाछाप खुलेआम लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ताजा मामला नवाबगंज क्षेत्र के किशुनपुर गांव का है, जहां एक अधेड़ किसान की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। मौत के बाद से झोलाछाप क्लीनिक का बोर्ड हटाकर फरार हो गया है। किशुनपुर निवासी सुजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार दोपहर उनके पिता राम करन वर्मा (55) ने भोजन के बाद अचानक तबीयत खराब होने की शिकायत की। हालत बिगड़ती देख वह उन्हें साइकिल से बहादुरा के पसियनपुरवा निवासी कथित झोलाछाप के पास इलाज के लिए ले गए। आरोप है कि झोलाछाप ने बिना किसी चिकित्सकीय जांच के राम करन वर्मा को एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही उनकी हालत और गंभीर हो गई। आरोप है कि स्थिति संभालने के बजाय दूसर...