मिर्जापुर, नवम्बर 27 -- मिर्जापुर। बोरे के अभाव में हलिया विकास खंड के धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद लगभग ठप हो गया है। खरीद नहीं होने से परेशान हो रहे हैं। किसानों की धान की खरीद के बाद उठान होने से गोदाम भर गया है। हलिया क्रय केंद्र प्रथम के प्रभारी प्रियरंजन राजीव ने बताया कि 60 किसानों से 3793.20 कुंतल, द्वितीय क्रय केंद्र प्रभारी शिवम सिंह ने बताया कि 14 किसानों से 709 कुंतल, तृतीय क्रय केंद्र पर 14 किसानों से 578.40 कुंतल धान की खरीद की गई है। इसी तरह साधन सहकारी समिति क्रय केंद्र सिकटा महूगढ़ प्रभारी दीपचंद विश्वकर्मा ने बताया कि किसानों की धान खरीद से गोदाम भर जाने और बोरे के अभाव में धान की खरीद धीमी गति से की जा रही है। खरीदे गए धान का उठान हो जाने पर गोदाम खाली होने, बोरा मिलने के बाद किसनों की धान लेने में तेजी होगी। विपणन ...