चंदौली, फरवरी 5 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद धान की खरीदारी जिलेभर में चल रही है। वहीं सकलडीहा में बोरा के अभाव में क्रय केन्द्र से लेकर राइस मिलर परेशान है। बोरा नहीं होने से केंद्र पर धान डंप है जिससे किसानों से खरीदारी नहीं हो पा रही है। वहीं किसानों ने नईबाजार, महेसुआ में क्रय केन्द्र प्रभारी पर बिचौलियों से धान खरीद का आरोप लगाया। समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है। सकलडीहा विकास खंड में सकलडीहा, नईबाजार महेसुआ और रानेपुर में क्रय केन्द्र पर दो दो सेंटर निर्धारित किया गया है। प्रत्येक सेंटर से बीस बीस हजार कुंतल धान खरीदारी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जबकि सकलडीहा में 38 हजार कुंतल और नईबाजार में 38 हजार कुंतल धान खरीद का लक्ष्य पूरा करने का अधिकारी दावा कर रहे है। रानेपुर में लक्ष्य के सापेक्ष ...