बहराइच, जनवरी 29 -- चौकी प्रभारी ने अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कराया केस बलहा, संवाददाता । नानपारा इलाके के सरैया के अनवर नगर में गुरुवार सुबह एक बोरी के अंदर प्रतिबंधित मवेशी का अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। खेती किसानी को आई महिलाओं ने इसे देखा। महिलाओं के शोर पर पहुंचे बोरी को ग्रामीणों ने खोला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गुरगुट्टा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। बोरी व अवशेष को कब्जे में ले सैम्पल जांच को भेजते हुए दफना दिया गया। नानपारा कोतवाली के सरैया अनवर नगर में इस घटना से लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। तमाम गांव के लोग वहां पहुंच गए। कुछ समय पूर्व केशवापुर में भी अवशेष बरामद हुए थे। अब सरैया में हुई घटना के बाद पुलिस महकमे ने आरोपियों की तलाश में गहन तहकीकात शुरू की है। गुरगुट्टा चौकी प्रभारी सुरपत...