साहिबगंज, दिसम्बर 14 -- बोरियो, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के आह्वान पर सप्तशक्ति संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कार्यक्रम की अध्यक्ष नीतू देवी, साहिबगंज विभाग के विभाग संयोजिका सह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोरियो की प्रधानाचार्या हेमा कुमारी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर साहिबगंज की आचार्या सारिका कुमारी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर राजमहल की आचार्या श्वेता रानी ने संयुक्त रूप से भारत माता, माँ सरस्वती एवं ॐ के चित्र पर पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य हेमा कुमारी द्वारा प्रस्तावना एवं नारियों की सात शक्तियों पर विस्तृत जानकारी दी गयी। राजमहल शिशु विद्या मंदिर की आयार्या...