साहिबगंज, जनवरी 6 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो के झामुमो विधायक धनंजय सोरेन ने सोमवार को बोरियो प्रखंड में विधायक निधि एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की कई योजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक ने सबसे पहले मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज परिसर में एनआरईपी विभाग से पीडब्ल्यूडी रोड से डिग्री कॉलेज होते हुए इंटर कॉलेज तक सड़क निर्माण कार्य, विधायक निधि से चसगांवा पंचायत के लीलाटांड़ गांव में छतदार चबूतरा निर्माण (3,50,000 रू.), मुख्य मंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण कार्य विभाग से बनने वाली पथरा जमाई टोला से मांझी टोला होते हुए सुन्डी टोला तक सड़क निर्माण कार्य(1,33,61,839 रू.) एवं जेटके कुम्हारजोरी पंचायत के जीतपुर गांव में विधायक निधि से जीतपुर पुल से महुआ पेड़ सड़क (2,50,000 रू.) निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके ...