साहिबगंज, मई 12 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ के चतरा धोगोड़ा के पास दो बाइक की सीधी टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दोनों का बांया हाथ टूट गया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के डहरलंगी के हाकिम मुर्मू (25) एवं जदवाटोली मंगलहाट के परवीण हेम्ब्रम (14) बाइक से तीनपहाड़ से बोरियो की ओर आ रहे थे। तीनपहाड़ निवासी जिशु हेम्ब्रम विपरित दिशा में बोरियो से तीनपहाड़ की ओर जा रहे थे। बोरियो के चतरा धोगड़ा के पास दोनों बाइक में टक्कर हो गई। दुघर्टना में हाकिम मुर्मू एवं परवीण हेम्ब्रम बुरी तरह घायल हो गए। हाकिम मुर्मू का बायां हाथ टूट गया। वहीं परवीण हेम्ब्रम का भी हाथ फैक्चर है । सर पर भी गंभीर चोट है। मौके पर उपस्थित डॉ. बिनोद कुमार ने घायलों का ईलाज किया। गंभीर अवस्था में दोनों घायलों को बेहतर ईलाज के लिए सदर अस...