साहिबगंज, जनवरी 19 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ के शामपुर-रंगमटिया के बीच स्कॉपियो का अगला टायर फटने से दुघर्टनाग्रस्त हो गया। हादसे में स्कार्पियो तीन बार पलटते हुए खेत में जा गिरी। दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गयी । छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गोड्डा जिले के महगामा से राजमहल की ओर एक स्कॉपियों आ रही थी। स्कॉपियों में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे। सारे लोग बड़ा सिमड़ा ललमटिया से अंतिम संस्कार में शामिल होने राजमहल जा रहे थे। बोरियो-बोआरीजोर पथ के शामपुर के बालीडीह-रंगमटिया के पास स्कॉपियो का अगला टायर फट गया। इसके चलते स्कॉपियो का संतुलन खो देने से दुघर्तनाग्रस्त हो गयी। दुघर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.