साहिबगंज, दिसम्बर 23 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड में क्रिसमस की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। प्रखंड के पथरा मिशन, चालधोवा मिशन, कदमा मिशन को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मुख्य कार्यक्रम कदमा मिशन में होगा। 24 दिसम्बर की आधी रात को ईसाई समुदाय के लोगों की गेदरिंग होगी। पथरा मिशन में स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। मिशन के फादर फादर दिलीप टुडू की अगुवाई में 25 दिसम्बर को पथरा मिशन में मिस्सा पूजा का आयोजन होगा। इधर लोग बाजार से रंग-बिरंगे लाइट, क्रिसमस ट्री, रंग-बिरंगे मोमबत्ती, रोलेक्स झालर, सांता क्लॉज के ड्रेस, टोपी, घरों के सजाने के समान, केक समेत अन्य सामग्री खरीद रहें हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...