साहिबगंज, फरवरी 20 -- बोरियो। पुलिस ने थाना क्षेत्र के बांझी खिजुरिया गांव के एक घर से 22 वर्षीया आदिवासी युवती का शव बरामद किया। युवती की पहचान कदमा गांव की बाहा मुर्मू के रूप में हुई है। युवती अपने मामा के घर खिजुरिया के सकल मरांडी के यहां आयी थी। घर के अंदर से युवती की लाश रात में पुलिस ने बरामद की। मृतका बाहर काम करती थी। पुलिस हत्या की आशंका जतायी है। जानकारी के अनुसार वह शादीशुदा थी। बाहर काम करती थी। हत्या के पूर्व युवती को बिहार के बांका जिले के एक व्यक्ति के साथ देखा गया था। दोनों दिल्ली में एक साथ काम करते थे। इस संबंध में थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी अबतक नहीं हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी मामला...