साहिबगंज, फरवरी 20 -- बोरियो। बोरियो बाजार नमस्ते रोड, महावीर टोला एवं बंगाली टोले में अबतक बिजली के जर्जर तार नहीं बदले गए है। नमस्ते रोड से महावीर टोला तक लटकते बिजली के जर्जर तार खतरे को आमंत्रण दे रहे हैं। कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। विद्युत बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार बिजली के जर्जर तार व पोल को बदलना है। संवेदक द्वारा कुछ माह पूर्व नया बिजली पोल गाड़ा गया, लेकिन जर्जर तार नहीं बदला गया। नमस्ते रोड के सन्नी राज, बन बिहारी लाल, बिजय भगत, कपिल भगत, महाबीर टोला के शंभू भगत, प्रबोध मंडल आदि ग्रामीणों ने जर्जर बिजली तार बदलने की मांग की। इस संबंध में विद्युत बोड के कनीय अभियंता नील गगन ने बताया कि संवेदक को बिजली पोल के साथ जर्जर तार भी बदलने हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.