साहिबगंज, दिसम्बर 19 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शुक्रवार को विशेष पीटीएम हुई। बैठक में अभिभावक उपस्थित हुए। जानकारी के अनुसार यूएमएस चालधोवा, शहरपुर, नया टोला सोसो टोला, ईंचाटाड़, पीएस सरायविंधा, यूपीएस पोरो टोला, यूपीएस बुरू घुट्टु ,रामपुर बांस जोरी सहित कई विद्यालयों में पीटीएम हुई। बैठक के दौरान बच्चों के पठन-पाठन, नामांकन, उपस्थिति, एमडीएम, अर्द्ध वार्षिक परीक्षा आदि पर विस्तृत चर्चा की गयी। मौके पर रेणु लता हेम्ब्रम, सुरेन्द्र प्रसाद, राकेश गुप्ता, सोनी मुर्मू, संतोषिनी व रवि कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...