उन्नाव, दिसम्बर 8 -- बारा सगवर। क्षेत्र में इंसानी लापरवाही ने एक मासूम की जिंदगी निगल ली। घर के दरवाजे पर खेल रहे छह वर्षीय रीतेश की हंसी चंद ही पलों में चीखों में बदल गई, जब वह पड़ोसी के खुले बोरिंग गड्ढे में जा गिरा। पानी से भरे उस गहरे गड्ढे ने रीतेश की जिंदगी खत्म कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बारा गांव में रविवार दोपहर यह हादसा उस समय हुआ, जब पंकज पासवान का छह वर्षीय बेटा रीतेश घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक गायब हो गया। घर के पास पड़ोसी अल्ताफ ने निर्माण कार्य के लिए बोरिंग कराई थी, जिससे वहां एक गहरा और खुला गड्ढा बन गया था। उसमें पानी भरा हुआ था। खेलते समय पैर फिसलते ही रीतेश सीधे उसी गड्ढे में जा गिरा। कई घंटे तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी मां रन्नो बेचैन होकर उसे ढूंढने लगीं। दे...