लखीसराय, जून 3 -- चानन, निज संवाददाता। गर्मी में पेयजल व्यवस्था मुक्कमल कराने को लेकर रेउटा महादलित टोला में जिला प्रशासन के निर्देश पर एक माह पहले संवेदक द्वारा बोरिंग तो करा दिया गया, लेकिन अब तक हैंडपंप नहीं लगाया गया है। हैंड पंप नहीं लगने की वजह से लोगों को पानी पीने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि टोला में मात्रा एक चापाकल है, जहां से लोग किसी तरह पानी भर कर प्यास बुझा रहे है। मौसम तल्ख होने के बाद चापाकल की स्थिति खराब हो जाते है। संवेदक की लचर व्यवस्था से लोगों को पानी मिलना फिलहाल संभव नहीं दिख रहा है। रेउटा मुसहरी के साथ ही गोवरदाहा एवं परसवनिया में भी बोरिंग किया गया है। गोवरदाहा कोड़ासी में तो महिलाएं जंगल से पानी लाती है, तब जाकर घर में खाना पकता है। वहीं रेउटा महादलित टोला में महिलाएं डेकची भर पा...