लातेहार, फरवरी 14 -- लातेहार, संवाददाता। चंदवा अंचल के हल्का-3 अंतर्गत ग्राम बोरसीदाग स्थित 29 एकड़ 67 डिसमिल विवादित भूमि मामले में प्रशासनिक कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार को रोक आदेश की अनदेखी कर चल रहे निर्माण कार्य को बंद कराने के बाद शुक्रवार को अंचल प्रशासन ने कागजात जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित पक्षों को अंचल कार्यालय बुलाकर दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। निर्देश के आलोक में एक पक्ष के रामनाथ गुप्ता, माखन चौरसिया, प्रदीप कुमार समेत अन्य लोग अंचल कार्यालय पहुंचे और अंचलाधिकारी सुमित झा से मुलाकात कर अपने-अपने कागजात प्रस्तुत किए। उन्होंने दावा किया कि भूमि पूर्व में वैध प्रक्रिया के तहत क्रय की गई थी तथा उससे संबंधित रसीद व अभिलेख उनके पास उपलब्ध हैं। अंचलाधिकारी सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.