मैनपुरी, जुलाई 10 -- कुर्रा थाना क्षेत्र में बोरवेल के लिए बनाए गए कुएं में गिरकर मजदूर की मौत हो गई। मजूदर पीलीभीत जनपद से मैनपुरी में धान की रोपाई करने आया था। रात में मजदूर कुए में गिर गया। घटना की जानकारी पाकर साथी मजदूरों ने ग्रामीणों की मदद से मजदूर को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम जौराई में योगेंद्र यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह के ट्यूबवेल पर धान रोपाई के लिए पीलीभीत से आए मजदूर रुके हुए थे। ये मजदूर दिन में धान की रोपाई कर रात में ट्यूबवेल पर सोते थे। ट्यूबवेल में ही 10 फीट का लगभग कुआं बना हुआ है। रात लगभग 12 बजे मजदूर 40 वर्षीय राजेश जाटव पुत्र जानकीप्रसाद निवासी मकरंदपुर थाना बिलसंडा जनपद पीलीभीत बोरवेल के कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अपने गांव के ही 10 अन्य ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.