चक्रधरपुर, फरवरी 3 -- सोनुवा। सोनुवा प्रखंड के बोयकेड़ा गांव के अलावा मदांगजाहिर व उदयपुर प्रजासाई में मागे पर्व सोमवार को बड़े धूमधाम से शुरू हुआ। मागे पर्व को लेकर सोमवार को गांव के जोहार स्थान से देऊरी द्वारा पूजा-अर्चना की गई। पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों ने देऊरी को पारम्परिक वेशभूषा में पारम्परिक वाद्ययंत्र ढोल-नगाड़े बजा कर नृत्य करते हुए गांव तक ले गये। जहां पर सभी ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों में पूजा-अर्चना की। इस दौरान गांवों में पारम्परिक नृत्य गीत संगीत का सिलसिला शुरू हो गया। मागे पर्व तीन दिनों तक चलेगा। जिसमें सभी घरों में पीठा के साथ विभिन्न प्रकार के लजीज व्यजनों के साथ मीट-मुर्गों के व्यंजन तैयार किये जाएंगे। फोटो संख्या-11- बोयकेड़ा गांव में पारम्परिक तरीके से देऊरी को गांव ले जाते ग्रामीण।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...