विकासनगर, अक्टूबर 14 -- उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के यमुना घाटी स्थित विभिन्न विद्युत गृहों के कर्मचारियों ने विद्युत उत्पादन बोनस में कटौती पर रोष जताते हुए जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि अगर उन्हें पूर्व की भांति बोनस नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सोमवार को छिबरो विद्युत गृह, खोदरी विद्युत गृह, व्यासी परियोजना, इच्छाड़ी, डाकपत्थर बैराज व यमुना परियोजना मुख्यालयों (विद्युत भवन) में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के सदस्य एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि निगम के उच्चाधिकारियों के कुप्रबंधन से फिजूलखर्च करते हुए निगम के लाभांश को कम किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें पूर्व की भांति उचित उत्पादन बोनस भुगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.