बांदा, जनवरी 11 -- बांदा। बोनट में बैठा युवक ऊंघने पर अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जसपुरा थाना क्षेत्र गजपुरा गांव के मजरा गाजीपुर निवासी 42वर्षीय रज्जन पुत्र खइया निषाद अपने परिवार के साथ धान दराने खूटा झाल गया था। रात को सभी लोग ट्रैक्टर में बैठकर गांव जा रहे थे। रज्जन ट्रैक्टर के बोनट में बैठा था। ट्रैक्टर उसका भतीजा चुनबाद चला रहा था। तभी रास्ते में नींद का झोंका आ जाने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.