मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- एआई इम्पेक्ट समिट में लॉन्च हुए आईआईटी कानपुर का एआई आधारित प्लेटफॉर्म बोध अब चिकित्सा क्षेत्र में नई दिशा देने जा रहा है। यह प्रणाली अस्पतालों में उपयोग हो रही एआई तकनीकों की परख, प्रदर्शन, मजबूती और प्रभावशीलता का मूल्यांकन करेगी। इस असर मुजफ्फरनगर में भी दिखाई देगा, क्योंकि यहां सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में एआई तकनीक जांच मशीनें संचालित है। स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों ने इस जांच को बेहतर बताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल में यदि बोध के मानकों के अनुरूप एआई उपकरण लागू होते हैं तो एक्स-रे, सीटी स्कैन, पैथोलॉजी रिपोर्ट और गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान में तेजी आएगी। इससे डॉक्टरों को सटीक निर्णय लेने में मदद मिलेगी और मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा। ओपीडी में भीड़ के...