रांची, फरवरी 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बोधगया में विशेष प्रबंधन विकास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। झारखंड के विभिन्न जिलों से 20 प्रतिनिधि बोधगया में प्रशिक्षण लेने के लिए चयनित किए गए हैं। प्रशिक्षण दो फरवरी से छह फरवरी तक चलेगा। रांची जिले से प्रशिक्षण के लिए चयनित जिला परिषद सदस्यों में अनगड़ा प्रखंड से अनुराधा मुंडा और राजेंद्र शाही मुंडा कांके से संजय महतो, सिल्ली से वीणा चौधरी, नगड़ी से पूनम देवी, चान्हो से आशुतोष तिवारी, बुंडू से परमेश्वरी सांडिल और ओरमांझी से सरिता देवी शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...