पलामू, दिसम्बर 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने बोधि दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि दुनिया भर के बौद्ध धर्म के अनुवाइयों के लिए आज खास दिन है। ऐसी मान्यता है कि करीब ढाई हजार वर्ष पूर्व बिहार के बौध गया स्थित एक विशाल बरगद वृक्ष के नीचे भगवान बुद्ध को जीवन मरण का ज्ञान प्राप्त हुआ था। इस कारण आज का दिन बोधि दिवस के रूप में विख्यात है। भगवान बुद्ध देश के प्रथम ऐसे क्रांतिकारी और दार्शनिक हुए जिन्होंने हिंसा का प्रतिकार किया और भारतीय संस्कृति तथा राजनीति अहिंसा एवं सत्य को प्रतिपादित किया। इस अवसर पर प्रभात कुमार, संजय मिस्त्री, संतोष विश्वकर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्द...