गया, फरवरी 20 -- युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य को लेकर शहर के आर्ट गैलरी भवन में शुक्रवार को पोस्टल विभाग द्वारा दो दिवसीय भव्य डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बोधिपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी सह सांस्कृतिक समारोह का उद्घाटन चीफ पोस्टमास्टर जनरल बिहार पटना एमयू अब्दाली, मगध प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव सुनील कुमार और गया जी डाक अधीक्षक अंशुमान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर गणमान्य लोगों सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों मौजूद रहे। विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी मौजूद रहे। डाक टिकट संस्कृति और इतिहास का सजीव दस्तावेज: अब्दाली चीफ पोस्टमास्टर जनरल एमयू अब्दाली ने कहा कि डाक टिकट केवल पत्र प्रेषण का साधन नहीं बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक उपलब्धियों, महापुरुषों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.