गया, अप्रैल 24 -- पूर्व मंत्री सह बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने गुरुवार को मस्तीपुर स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गया जिले में विकराल होते जल संकट को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि गया जिला एक पहाड़ी और सूखाग्रस्त इलाका है। जहां गर्मी की शुरुआत से ही जल संकट गहराने लगता है। इस बार अप्रैल महीने में ही तापमान काफी बढ़ जाने से हालात और भी गंभीर हो गया है। विधायक ने कहा कि विशेषकर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले गरीब, दलित और अन्य समुदायों के लिए पीने के पानी की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नल-जल योजना के अंतर्गत उनके द्वारा अनुशंसित 17 पंचायतों के 163 वार्डों में पिछले वर्ष ही संविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गयी थी। लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हुआ है। बोधगया, टनकुप्पा और फतेहपुर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.