गया, जनवरी 31 -- डीएम के निर्देश पर शनिवार को बोधगया में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई बोधगया नगर परिषद द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में की गयी। अभियान के तहत बीटीएमसी गोलंबर के आसपास और बिरला धर्मशाला रोड में सड़क के दोनों ओर स्थायी रूप से दुकान लगाकर अतिक्रमण करने वाले फुटपाथी दुकानदारों को बलपूर्वक हटाया गया। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही कई दुकानदार स्वयं अपनी-अपनी दुकानें समेटने लगे। बोधगया के कई प्रमुख मार्गों पर सड़क के दोनों किनारों पर फुटपाथी दुकानों के लगने से आम लोगों को पैदल चलने में भारी परेशानी हो रही थी। इसके साथ ही वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। विशेष रूप से पर्यटक क्षेत्र होने के कारण इससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.