गया, फरवरी 14 -- बोधगया में विभिन्न सरकारी कार्यालयों पर बिजली विभाग का करोड़ों रुपये का बिल बकाया है। आम उपभोक्ताओं पर सख्ती बरतने वाला बिजली विभाग सरकारी बकायेदारों के मामले में अब तक प्रभावी वसूली नहीं कर पाया है। स्थिति यह है कि यदि इतनी बड़ी राशि किसी निजी उपभोक्ता पर बकाया होती तो अब तक कनेक्शन काटने से लेकर जुर्माना और प्राथमिकी दर्ज तक की कार्रवाई हो चुकी होती। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा (शहरी) बोधगया के कनीय विद्युत अभियंता ऋषभ जैन ने बताया कि बोधगया नगर परिषद पर 23 करोड़ रुपया से अधिक बकाया है। मगध विश्वविद्यालय पर दो करोड़ 33 लाख रुपये और बोधगया प्रखंड कार्यालय पर 28 लाख 40 हजार रुपये लंबित है। बोधगया थाना सहित कई अन्य सरकारी कार्यालय भी बकायेदारों की सूची में शामिल हैं। बिजली विभाग ने सभी संबंधित विभागों को अंतिम नोटिस जारी कर मा...