गया, अक्टूबर 8 -- बोधगया में बुधवार से 42वां वार्षिक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर प्रारंभ हो गया। गुजरात के भंसाली ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित इस शिविर का आयोजन समन्वय आश्रम स्थित आई हॉस्पिटल में किया जा रहा है। पहले दिन बड़ी संख्या में मरीजों की आंखों की जांच की गयी। इसके बाद योग्य मरीजों को ऑपरेशन के लिए भर्ती लिया गया। मरीजों के ठहरने की व्यवस्था निगमा मोनेस्ट्री में की गयी है। शिविर के प्रबंधक तनेसिंह सोढा ने बताया कि वर्ष 1984 से लगातार सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अब तक 10 लाख 25 हजार से अधिक आंखों का सफल ऑपरेशन हो चुका है। इस बार शिविर में 33 हजार से अधिक आंखों का ऑपरेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रतिदिन अधिकतम 1200 आंखों का ऑपरेशन किया जाएगा। पहला चरण में 9 अक्टूबर से 19 अक्टूबर और दूसरा चरण 24 अक्टूबर से 10 नव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.