बोकारो, फरवरी 26 -- बेरमो, प्रतिनिधि। बिहार के गया जिला स्थित बोधगया विशाल धरना प्रदर्शन में बेरमो से भीम आर्मी भारत एकता मिशन के लोग शामिल हुए। बोकारो जिलाध्यक्ष गोवर्धन रविदास ने बताया कि बौद्ध टैम्पल को बौद्धों को सौंपने, बीटीएमसी एक्ट 1949 रद्द कर महाबोधि महाविहार बौद्धों को सौंपने संबंधित मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया गया। भीम आमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनय रत्न सिंह, राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया एवं राष्ट्रीय संगठन सचिव नान्हू ने आह्वान किया था। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बोकारो जिला उपाध्यक्ष ललन राम, आजाद समाज पार्टी के बोकारो जिला उपाध्यक्ष कैलाश महतो, फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष नकुल रविदास, सचिव बिट्टू कुमार, बेरमो प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, धनबाद जिलाध्यक्ष लोकेश रवि, महासचिव सूरज कुमार, रांची जिलाध्यक्ष लक्ष्मण ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.