गया, फरवरी 13 -- बोधगया नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने गुरुवार को बोधगया में रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। चार श्रम कोड के विरोध में आयोजित देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल के समर्थन में सफाईकर्मियों ने यह रैली निकाला। बोधगया नगर परिषद कार्यालय से बाजार तक रैली के माध्यम से प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि नौ पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर लागू किया गया चार श्रम कोड मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करता है और ट्रेड यूनियनों की गतिविधियों को सीमित करने का प्रयास है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है और सार्वजनिक उपक्रमों को बड़े पूंजीपतियों के हाथों सौंपा जा रहा है। नियमित नियुक्तियों के स्थान पर ठेका और संविदा बहाली को बढ़ावा दिया जा रहा है। मजदूर नेता संजीत सिंह ने कहा कि श्रमिक सुरक्षा संबंधी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.